मंदसौर। प्रदेश में बालिका लिंगानुपात में सकारात्मक सुधार बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच, समाज में बालिकाओं के शिक्षा एवं स्वास्थ्य स्थिति में सुधार लाने तथा बालिकाओं के विकास के लिये सकारात्मक और सक्षम वातावरण निर्मित करने के उद्दैश्य से यह योजना प्रदेश सरकार द्वारा 01 जनवरी 2007 को लागू की गई। योजना अन्तर्गत पंजीकृत लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 6 से स्नातक तथा अंतिम रूप से 21 वर्ष की आयु तक कुल 143000 की सहायता प्रदान की जाती है।
लाड़ली लक्ष्मी योजना का संचालन होने से बेटियों का भविष्य सुरिक्षत हुआ है। बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए 6 वीं कक्षा मे 2,000 रुपए, 9 वीं कक्षा मे 4,000 रुपए , कक्षा 11वीं एवं 12वीं मे 6,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जब बालिका 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेती है और 18 वर्ष की आयु से पहले विवाह नही हुआ है, तो उसे एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा, जो एक लाख रु. है। जिससे अभिभावक बेटियों की पढाई, लिखाई में आने वाले खर्चे से चिंता मुक्त हो गये है ।
मंदसौर जिले में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत अप्रेल 2024 से 12 दिसम्बर 2024 तक 3319 बेटियों को 47.46 करोड रूपये की राशि से लाभांवित किया गया है। आगामी पांच वर्ष में जिले की लगभग 24500 बेटियों को 350.35 करोड रूपये की राशि से लाभान्वित किया जाएगा।