BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 13, 2024, 7:33 pm
REPORT : मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से जिले की स्वाति का प्रायवेट अस्पताल में होगा निःशुल्क उपचार, परिजनों को सौंपा इतने लाख की राशि का स्वीकृति पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से देवास जिले के विकासखण्‍ड कन्‍नौद की स्वाति पिता रामनिवास लोवंशी का प्रायवेट अस्पताल में निःशुल्क उपचार होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने इस संबंध में 01 लाख 50 हजार रूपये का स्वीकृत पत्र परिजनों को सौंपा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि कन्‍नौद विकासखण्‍ड की स्वाति पिता रामनिवास लोवंशी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के) के चिकित्सकीय दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, परीक्षण के दौरान हृदय रोग की शिकायत बताई गई। यह समस्या स्वाति को जन्मजात है चिकित्सक द्वारा जांच उपरांत आर.बी.एस.के अंतर्गत जिला शीघ्र हस्तक्षेप सेंटर जिला चिकित्सालय देवास में डी.ई.आई.एम. ज्योति अहिरे द्वारा आर.बी.एस.के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में निःशुल्क उपचार संबधी कार्यवाही करते हुए शासन द्वारा चिन्हित प्रायवेट अस्पताल  अरविंदो मेडिकल कालेज इन्दौर के इस्टीमेट अनुसार उपचार के लिए 01 लाख 50 हजार का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना अंतर्गत गुरूवार को स्वाति के परिजन को दिया गया।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में 0 से 18 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क जांच एवं उपचार कराने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत जिले एवं विकासखण्ड स्तर पर आर.बी.एस.के टीम द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों और स्कूल में जाकर बच्चों का परीक्षण किया जाता है। जन्मजात विकृति की पहचान कर जांच उपरांत शासकीय एवं शासन से अनुबंधित प्रायवेट अस्पतालों में निःशुल्क उपचार किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE