मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2024 के अंतर्गत आगामी तैयारी को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार ने शुक्रवार सुबह 8.00 से नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता संबंधित सभी कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं सार्वजनिक बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय का सौंदर्यीकरण, शौचालय का रखरखाव देखरेख व्यवस्थाओं को लेकर केयरटेकर को अवगत किया। साथ ही कर्मचारियों को बस स्टैंड पर 3आर केंद्र स्थापित करने को कहा। वहीं सार्वजनिक एवं व्यावसायिक स्थान पर रात्रिकालीन सफाई करने की कर्मचारियों को निर्देश दिए। समस्त साफ सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण पहनकर ही कार्य करने की निर्देश दिए।