भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को भी शीतल दिन और शीतलहर का असर देखने को मिला है. यहां के अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. वहीं रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैदानी व पहाड़ी इलाकों में सुबह के समय ओस की चादर देखी जा रही है।बर्फीली हवाओं के चलते दिन में भी लोगों को ठिठुरन का अहसास हो रहा है. बता दें कि गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के शाजापुर जिले के गिरवर शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से कम दर्ज किया गया।