BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 11:25 am
KHABAR : रतलाम में खेल चेतना मेले को लेकर तैयारी शुरू, 18 खेलों में 10 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल, 90 से अधिक स्कूलों को मिली एंट्री, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 25वें खेल चेतना मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी है। रजत जयंती वर्ष में होने वाले खेल मेला के पूर्व शहर के सभी मैदानों को तैयार किया जा रहा है। मैदानों जायजा लेने के लिए आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन सहित खेल संयोजक शनिवार को मैदान पर पहुंचे। मैदान में अब तक हुई तैयारियों का जायजा लिया।


आयोजन समिति एवं खेल संयोजकों के द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज के खेल मैदान पर पहुंचकर यहां आयोजित होने वाली अन्य खेल गतिविधियों के लिए तैयार हो रहे मैदान को देखा। आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


90 से अधिक स्कूलों की एंट्री
खेल चेतना मेला को लेकर अब तक 90 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। शेष बचे स्कूलों की एंट्री भी आ रही है।आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता होगी।


इन मैदानों में होंगे खेल
नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज ग्राउंड में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी।


इस दौरान क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आरसी तिवारी, अश्विनी शर्मा, सुरेश माथुर, जितेंद्र धुलिया, दुर्गाशंकर मोयल आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE