ग्वालियर। विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह-2024 के तहत संगीत की नगरी ग्वालियर में पूर्वरंग कार्यक्रम जारी है। अभी दो बड़ी संगीत सभाएं हो चुकी है। इसी कड़ी में तानसेन समारोह की पूर्व संध्या यानि 14 दिसम्बर की शाम 6.30 बजे इंटक मैदान हजीरा पर पूर्वरंग श्गमकश् की संगीत सभा सजेगी। श्गमकश् में विश्व विख्यात गजल गायक चंदन दास अपनी गायकी से सर्द रात में समा बांधेंगे।
दुनियाभर में गजल गायकी का परचम लहरा रहे चंदन दास ने श्न जीभर के देखा न कुछ बात की, बड़ी आरजू थी मुलाकात की... जैसी तमाम गजलें गाकर देश और दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। उनकी हिट एलबम में ‘कितने ही रंग’, ‘गज़ल उसने छेड़ी’, ‘इनायत’ व ‘गुजारिश’ शामिल हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों एवं फिल्मों के लिए भी गायन किया है। साथ ही मुख्य धारा की फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है।
संगीत शिरोमणि तानसेन की याद में आयोजित होने वाले तानसेन समारोह का इस साल शताब्दी वर्ष है। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के सहयोग से आयोजित हो रहे समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह में शहर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, संगीत प्रेमियों एवं पत्रकारगणों को आमंत्रित किया गया है। समारोह पूर्णतरू निरूशुल्क है।