भोपाल। मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी की मेगा फ्रेशर्स ईव प्रक्रम में मशहूर गायक सलमान अली के तराने गूंजेंगे। इंडियन आइडल के 10वें सीजन के विजेता सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस मानसरोवर डेंटल कॉलेज प्रांगण हिनौतिया आलम में 15 दिसंबर को होगी।
इससे पहले मान सरोवर के प्रक्रम में सचेत-परंपरा, मधुर शर्मा, मामे खान जैसी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। मानसरोवर समूह के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव तिवारी ने बताया कि मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी हर वर्ष प्रक्रम म्यूजिकल फेस्ट आयोजित करता है, जिसमें हम देश के जाने माने कलाकारों को बुलाते हैं।
कहा था-जीते हुए रुपयों से घर का कर्ज चुकाऊंगा
6 सान पहले सलमान अली इंडियन आइडल के 10वें सीजन के विनर बने थे। तब उन्होंने कहा था कि वे मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे एक साथ 25 लाख रुपए देखेंगे। जब इंडियन आइडल 10 के विनर के रूप में नाम अनाउंस हुआ तो जैसे उनका सपना पूरा हो गया।
विनिंग अमाउंट से सबसे पहले मैं वो कर्ज चुकाने जा रहा हूं जो कि मेरे परिवार ने बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए लिया था। एक गरीब परिवार से हूं। घर की स्थिति भी ठीक नहीं है। घर की छत को ठीक करवाना है। इसलिए मैं पैसों को इन सभी चीजों में खर्च करना चाहूंगा। इस पैसे के साथ जीवन को आगे ले जाना चाहता हूं।