BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 12:41 pm
KHABAR : तानसेन शताब्दी वर्ष में कलाकारों का अपमान, ऐन वक्त पर निमंत्रण देकर फोन उठाना किया बंद, 2 दिन पहले कहा-कार्यक्रम निरस्त, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। 15 दिसंबर को होने वाले तानसेन समारोह को लेकर नया विवाद सामने आया है। समारोह का यह शताब्दी वर्ष है, इसी के मद्देनजर पूर्व में तानसेन अवॉर्ड से सम्मानित करीब 11 शीर्षस्थ कलाकारों को पांच दिन पहले आमंत्रित किया गया। उनके आने-जाने के टिकट आदि की व्यवस्था के लिए उनसे पूरा यात्रा कार्यक्रम मांगा गया।


संगीत सम्राट तानसेन के प्रति सम्मान और शताब्दी वर्ष के आयोजन की गरिमा को देखते हुए कुछ कलाकारों ने ऐन वक्त पर बुलाए जाने के बावजूद अपने बाकी कार्यक्रमों में फेरबदल कर तानसेन समारोह में आने की सहमति भी प्रदान कर दी।


इसके बाद अफसरों ने कलाकारों के फोन उठाना बंद कर दिए। फिर अचानक गुरुवार रात उन्हें कार्यक्रम निरस्त करने की सूचना दे दी गई। तर्क दिया कि 11 कलाकारों को आमंत्रित किया था, लेकिन उनमें से पांच-छह ही आ पा रहे हैं, इसलिए अब कार्यक्रम से यह हिस्सा हटा दिया है।


इससे कलाकार बेहद नाराज हैं, लेकिन मप्र का संस्कृति संचालनालय अनभिज्ञता जता रहा है, उनका दावा है कि उनकी ओर से ऐसा कोई संवाद ही नहीं हुआ।


आमंत्रित करने वाले मिश्रा पर सवाल, इन्होंने ही फोन लगाए
शीर्षस्थ कलाकारों को आमंत्रित करने वाले संजय मिश्रा पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनका संचालनालय से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। ये उज्जैन संगीत महाविद्यालय में पदस्थ हैं। इन्होंने ही सभी कलाकारों को फोन पर आमंत्रित किया था। बाद में उनके फोन उठाना बंद कर दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE