BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 1:39 pm
BIG REPORT : पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था और अर्थव्यवस्था चौपट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को एक साल पूरे हो गए। भारतीय जनता पार्टी इस एक साल में हुए विकास कार्यों को गिनवा रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इस एक साल को विफलताओं से भरा बता रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है।


एक ओर जहां बीजेपी एक साल में हुए विकास कार्यों को बता रही। इसी बीच मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। महिलाएं, बच्चे, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। दलित और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। महंगाई चरम पर है।


उन्होंने आगे लिखा लेकिन इस सब से भाजपा की सरकार को कोई मतलब नहीं है। प्रदेश की जनता को इस अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए 16 दिसंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी। सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध है कि बड़ी संख्या में घेराव में शामिल हों। जय कांग्रेस। जय मध्य प्रदेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE