BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 2:59 pm
BIG NEWS : रेवली देवली में हुआ नवनियुक्त भादवा माता मंडल अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत, मंडल में खुशी का माहौल, पढे़ मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में पहले संगठन पर्व के रूप में बूथ अध्यक्ष के चुनाव तथा अब मंडल अध्यक्षों के चुनाव के निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। नीमच जिले से भादवा माता मंडल में पूजा शर्मा जो कि पहले महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष थी को मंडल अध्यक्ष के रूप में भादवा माता मंडल की कमान सौपी गई जिसके बाद से भादवा माता मंडल में खुशी का माहौल है। एक महिला के रूप में पहली बार भादवा माता से मंडल अध्यक्ष बनने पर जगहजगह  उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है। आज रेवली देवली के साथ ही जवासा एवं पिपलोन ,राजपुरिया सहित कई जगह पर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। आज रेवली देवली में मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने के बाद पूजा शर्मा जब गांव पहुंचे तो वहां उनका वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम सुंदर नागदा, मीडिया प्रभारी मोहन नागदा, अखिल भारतीय मेनारिया समाज के पूर्व एमपी जोन के जगदीश ( लाला) नागदा, समाजसेवी सुरेश नागदा, रामप्रसाद नागदा, हेमचंद्र नागदा, बाबूलाल नागदा, समाजसेवी दिनेश नागदा सहित कई युवाओं ने अपर्णा एवं माला पहनकर तथा लाल नागदा पूर्व जॉन मंत्री ने पगड़ी पहना कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूजा शर्मा ने कहा कि सभी को मिलकर के मंडल को मध्य प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ मंडल बनाना है, तथा भाजपा सरकार  की सभी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने तथा  पार्टी को ओर भी मजबूत बनाने के लिए हम सबको मिलकर मंडल में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें अंतिम पंक्ति में बैठे हुए को भी मौका दिया जाता है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार भी माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE