नीमच। अखिल भारतीय मेनारिया समाज के चुनाव संपन्न होने के बाद कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित उकार लाल मेनारिया का पहला मध्य प्रदेश का दौरा हुआ। जहां उन्होंने मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता के दरबार में जाकर माथा टेका, तथा खुशहाली की कामना की। इस दौरान वह रेवली देवली गांव भी पहुंचे जहां पर उनका जबरदस्त स्वागत देखने को मिला। पूर्व जॉन मंत्री लाला नागदा, श्याम सुंदर नागदा एवं मोहन नागदा ने स्वागत अभिनंदन किया। स्वागत के रूप में उनका मेवाड़ी पगड़ी, ऊपरना एवं मोतियों की माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव गवारड़ी के भी कई युवाओ कभी स्वागत माला पहनकर किया गया। इस अवसर पर रेवली देवली गांव के हेमचंद्र नागदा, बाबूलाल नागदा, विष्णु प्रसाद नागदा, सुरेश नागदा, रामप्रसाद नागदा, दिनेश नागदा शहीद कई युवा साथी उपस्थित रहे।