नीमच। नगर पालिका द्वारा आज वार्ड क्रमांक 22 भोलाराम कंपाउंड में आरसीसी नाली के निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा किया गया। नाली का निर्माण 4 लाख 64 हजार रुपए की लागत से प्रस्तावित है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, पार्षद अरुण प्रजापति, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका के अधिकारी और वार्डवासी मौजूद रहे। इस आरसीसी नाली का निर्माण भोलाराम कंपाउंड में काले सोने के मकान से टांडा मोहल्ला तक किया जाना है।