जबलपुर। आज की तारीख में हम मनोज परमार जैसे लोगों को बीजेपी में लाकर पार्टी की प्रतिष्ठा कम करना नहीं चाहते। ये बेबुनियाद आरोप है। हम अच्छे लोगों को बीजेपी में आमंत्रित करते हैं।
आष्टा के कारोबारी मनोज परमार और पत्नी नेहा के सुसाइड केस को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने ये बात जबलपुर में कही है।
वहीं, कांग्रेस की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि जिस तरह से हाथरस की घटना, निर्भया की घटना के मामले में राहुल गांधी ने सहयोग की भावना रखी है। उस तरह आष्टा की घटना के मामले में भी वे ध्यान देंगे। राहुल गांधी संसद के बाद आज शाम तक इस मामले में कुछ फैसला कर सकते हैं।
दरअसल, कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि मनोज परमार पर भाजपा जॉइन करने का दबाव बनाया जा रहा था। कांग्रेस के आरोप पर विजयवर्गीय ने कहा कि बेबुनियाद आरोप है। हम अच्छे लोगों को बीजेपी में आमंत्रित करते हैं।