BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 5:03 pm
BIG REPORT : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने नीमच में किया प्रेसवार्ता का आयोजन, मोहन सरकार के एक साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर में शनिवार दोपहर को एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। दरअसल यह प्रेस वार्ता मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई।
पत्रकार वार्ता के दौरान यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि नीमच जिले में परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। केंद्र सरकार ने नीमच जिले में परमाणु संयंत्र स्थापित करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही सर्वे कर स्थान चयन किया जाएगा। सिसोदिया ने मोहन यादव सरकार के प्रदेश और जिले में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर आयोजित विधानसभा घेराव के निर्माण पर कटाक्ष करते हुए इसे जीतू पटवारी का शक्ति प्रदर्शन कहा। 
उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अलग-अलग पड़े हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी आंदोलन के निर्णय पर पटवारी से असहमत है, क्योंकि उसने पूछे बिना तारीख तय कर दी। कांग्रेस निश्चित तौर पर विधानसभा के बाहर और अंदर विरोध करंे। विधानसभा के पटल पर अपनी बात सही तरीके से रखे। 

बीजेपी के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- 
1 साल बेमिसाल के नाम से इस प्रेसवार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी ओम काबरा, सह प्रभारी कृष्णकांत शर्मा मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE