विदिशा। मध्य प्रदेश में बदमाशों में पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि विदिशा जिले के कुरवाई ब्लॉक में बदमाश दिनदहाड़े घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की. परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर है. अब इस मामले में कानून के रखवाले कार्रवाई का बात कह रहे हैं।
बता दें कि यह पूरा मामला कुरवाई ब्लॉक के तमोइया गांव का है. जहां के रहने वाले नीरज दांगी और सूरज दांगी 9 दिसंबर को दिनदहाड़े एक घर में घुस गए और नाबालिग लड़के से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उन्होंने नाबालिग को उठाकर ले जाने की कोशिश की. जब माता-पिता और दादी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी लात-घूसों से पिटाई कर दी।
मारपीट में पिता का हाथ फैक्चर हो गया। वहीं अब पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसपी रोहित काशवानी ने कुरवाई एसडीओपी को मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं उनका कहना है कि नाबालिग छात्रा के साथ इस तरह की घटना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
गौरतबल है कि इससे पहले भी आरोपियों ने गांव के स्कूल में पढ़ने वाली शिक्षिका से गाली-गलौज की थी और स्कूल के रसोई घर पर कब्जा कर लिया था। 2 साल के भीतर करीब 5 से 6 शिकायत सामने आने के बाद भी कुरवाई पुलिस ने आज तक कार्रवाई नहीं की। इस कारण अब फरियादी ने सीधे एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।