BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 5:41 pm
KHABAR : शहर के उप नगर नीमच सिटी में होगा भव्य दिवाकर द्वार का निर्माण, विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने किया भूमिपूजन, पूजनीय संत चौथमल जी दिवाकर महाराज साहब के जीवन पर डाला प्रकाश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी में पूजनीय संत चौथमल जी दिवाकर महाराज साहब की पुण्य स्मृति में निर्मित होने वाले भव्य दिवाकर द्वार का आज भूमि पूजन लाभार्थी चौधरी परिवार द्वारा विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा की उपस्थिति में किया गया। 
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि नीमच सिटी में जन्मे चौथमल जी महाराज साहब ने सभी को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया, जीव दया का पाठ पढ़ाया। उनकी स्मृति में नीमच सिटी में मनासा रोड पर भव्य दिवाकर द्वार का बना प्रसन्नता का विषय है। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि नीमच सिटी पूजनीय संत चौथमल जी महाराज साहब की जन्मभूमि और कर्मभूमि रही है। आपने देश दुनिया में नीमच का नाम रोशन किया है। इस द्वार के निर्माण से नीमच सिटी की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। 
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद की हाल ही में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से दिवाकर द्वार हेतु स्वीकृति के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने इस अवसर पर दिवाकर द्वारा के निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में शेर सिंह चौधरी, डॉक्टर एलबीएस चौधरी, संतोष चोपड़ा, दारा सिंह यादव, राकेश किलोरिया, जयंतीलाल पिपलिया, विजय मारू, सुनील बंब, मुकेश पोरवाल, समाजजन और गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE