BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 5:59 pm
BIG REPORT : सज्जन सिंह वर्मा बोले-नकली सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं पीएम मोदी, उज्जैन में कहा-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, एक बयान नहीं दिया, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। 16 दिसंबर को कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 के वचन पत्र में किए वादे पूरे नहीं किए हैं। इसके खिलाफ पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।


उज्जैन में शनिवार को प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से बात की। कहा कि 16 दिसंबर को बड़ा आंदोलन में विधानसभा का घेराव किसान नौजवान और कांग्रेस कार्यकर्ता करेगा। भाजपा ने संकल्प पत्र को धरातल पर उतारा नहीं, मांग करेंगे की भाजपा सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताये की आपकी घोषणा कहा उतरी।


भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया। वे संकल्प पत्र में किए वादों पर खरे नहीं उतरे हैं। इस कारण प्रदेश के किसान युवा और कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।


वर्मा ने कहा- कांग्रेस की प्रमुख मांगों में लाड़ली बहनों को प्रतिमाह 3000 रुपए किए जाए, गैस सिलेंडर 450 रुपए, गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन 6000 रुपए प्रति क्विंटल, किसानों को यूरिया समय पर मिले।


नकली सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं मोदी जी
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि 15वीं या 16वीं शताब्दी में आतताई ने हमारे मंदिर गिराकर मस्जिद बनाई। मंदिर में पूजा और मस्जिद में खुदा की इबादत करते हैं, अगर ईश्वर-अल्लाह एक ही नाम है तो हम भी आतताई जैसा काम कर रहे हैं।


मैं इंदिरा गांधी को याद करता हूं। जब पाकिस्तान में ऐसी घटना हुई थी तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। मोदी जी तो नकली सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं। बांग्लादेश में हिंदू पर अत्याचार हो रहा है। मोदी जी ने एक भी बयान नहीं दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE