BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 6:05 pm
BIG REPORT : इस साल की आखिरी राष्ट्रीय लोक अदालत में खत्म हुआ कई जोड़ों का झगड़ा, आपसी समझौते के बाद एक-दूसरे को पहनाई फूलों की माला, फिर दिया साथ रहने का वचन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर कपिल मेहता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायाधीश सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं तहसील विधिक सेवा समिति नारायणगढ अध्यक्ष व न्यायाधीश डालचन्द के मार्गदर्शन में इस वर्ष की आखरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर 2024 शनिवार को तहसील न्यायालय नारायणगढ में माँ सरस्वती एवं राष्ट् पिता महात्मा गांधी के चित्र पर माला पहनाई व दीप प्रज्जवलीत कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। न्यायाधीश डालचन्द ने उद्धोबाधन में कहा कि इस नेशनल लोक अदालत की उपयोगिता तभी सार्थक है, जब इसमें अधिक से अधिक राजीनामे हो. इससे पक्षकारों का समय और धन दोनो बचेगे। इसके साथ ही न्यायालय पर प्रकरणों का भार कम होगा।
इसके लिये 03 खंडपीठो का गठन किया है। जिसमें प्रीलिटिगशन के न्यायालय में लंबित आपराधिक, परकाम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के चक बाउस संबधी, धन वसूली संबधी, भरण पोषण प्रकरणों का निराकरण के लिये रखा गया। जिसकी सुनवाई के बाद खंडपीठ के पीठासीन अधिकारियों द्वारा निराकरण कर पक्षकारों को लाभांवित किया गया। इस लोक अदालत में डालचन्द व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड नारायणगढ़ कमांक 29 के न्यायालय में कुल 50 प्रकरणों हुआ तथा सौरभ कुमार सिंह प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, खंडपीठ क्रमांक 30 के न्यायालय में कुल 52 प्रकरणों हुआ तथा साक्षी प्रसाद द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, खंडपीठ क्रमांक 31 के न्यायालय में कुल 60 प्रकरणों में राजीनामा हुआ है।
इस प्रकार साक्षी प्रसाद द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड, खंडपीठ कमांक 31 के न्यायालय में पक्षकारो 01. कृष्णा व महेश, 02. पूजा व राजू 03 कृष्णा व अर्जुन 04. अंजुबाला व लालचन्द 05. राधा व राजेन्द्र का अपने पति से कई वर्षों से मन मुटाव होने से दम्पती पृथक-पृथक निवास करने लगे थे, माननीय न्यायालय व अभिभाषक व सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयासों से दोनो के मध्य विवाद आपसी समझौते से समाप्त हुआ था दोनों साथ-साथ रहने पर सहमत हुये एवं दम्पति ने एक दुसरे को माला पहनाई एवं न्यायालय परिसर से ही साथ रहने के लिये दोनों न्यायालय से गये।
तहसील न्यायालय नारायणगढ में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अभिभाषक संघ अध्यक्ष एम. सय्यद मंसूरी, समस्त अधिवक्तागण, थाना प्रभारी नारायणगढ अनिल रघुवंशी, सामाजिक कार्यकता, भारतीय स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, बी.एस.एन.एल के प्रतिनिधि व न्यायिक कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE