BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 6:24 pm
BIG NEWS : इंदौर, उज्जैन, लुधियाना में ऑनलाइन क्रिकेट, टेनिस सट्‌टेबाजी, ईडी ने उज्जैन पुलिस की एफआईआर के बाद 31 लाख कैश, 8 करोड़ का इन्वेस्टमेंट पकड़ा, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इंदौर ने इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में क्रिकेट, टेनिस में सट्‌टेबाजी के मामले में सर्चिंग के बाद 31 लाख रुपए कैश और 8 करोड़ रुपए के फिक्स डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड में निवेश का खुलासा किया है। उज्जैन पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के एक मामले में यह कार्रवाई कर ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त 5 लोगों के खिलाफा यह कार्रवाई की गई है।


ईडी के अनुसार ऑनलाइन सट्टेबाजी के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के अंतर्गत की गई कार्रवाई में अभी और खुलासे हो सकते हैं। इंदौर ईडी ने 12 दिसंबर को मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की है। इसमें अवैध क्रिकेट, टेनिस सट्टेबाजी को लेकर जांच की जा रही है।


ईडी की जांच में पता चला है कि पीयूष चोपड़ा नाम के एक व्यक्ति ने उसके अन्य सहयोगियों के साथ क्रिकेट में सट्टेबाजी कर अवैध आमदनी हासिल की है। इसके लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदे गए सिम कार्डों का इस्तेमाल किया गया है और बड़े पैमाने पर संचालन किया जा रहा है। ईडी की पूछताछ में पीयूष चोपड़ा ने सट्टेबाजी की पुष्टि की है और बताया है कि, वेबसाइट पर दांव लगाते थे। ईडी को जांच में वह सेटअप और कर्मचारी भी मिल गए हैं जो वेबसाइट पर दाव लगाने में उपयोग में लाए जा रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE