BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 6:28 pm
NEWS : पुलिस लाईन में बनेगी लाइब्रेरी, पुलिस कर्मियों के बच्चे कर पाएंगे कंपटीशन एग्जाम की तैयारी, आमजन भी कर पाएंगे यूज, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस लाइन में अब पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाई जा रही है। यहां उन्हें निःशुल्क पढ़ने का मौका मिलेगा। इसका भूमिपूजन शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के हाथों करवाया गया। इसमें एक साथ 30 स्टूडेंट्स बैठकर पढ़ पाएंगे। इसमें जल्द ही आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे ताकि बच्चे पढ़ाई पूरा कर सकें। यह लाइब्रेरी आमजन के लिए भी अवेलेबल रहेगी।


बच्चों के मिलेगी सिलेबस की किताबें
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस लाइन में करीब 250 पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी शहर में किराए के मकानों में रहते हैं। सबकी मांग थी कि उनके बच्चों के लिए भी निःशुल्क पढ़ने के लिए पुलिस लाईन में लाइब्रेरी होना चाहिए। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य जानकारी के अलावा बच्चों के सिलेबस की किताबें भी अवेलेबल रहेंगी।


आमजन भी कर पाएंगे यूज
लाइब्रेरी में 25-30 बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी। बच्चे यहां बैठकर बिना किसी प्रॉब्लम के पढ़ सकेंगे और परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुलिस लाइन के छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को सुधारने के लिए पढ़ सकेंगे। जिससे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मदद मिलेगी। यह लाइब्रेरी पुलिस कर्मियों के बच्चों के अलावा आमजन के लिए भी खुली रहेगी। भूमिपूजन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित डीएसपी शहर विनय चौधरी, ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिवप्रकाश टेलर, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, सदर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, लाईन आरआई अनिल पांडे, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, निजी सचिव नरेश सोनी, लाईन ऑफिसर धर्मीचंद, हवलदार मेजर देवेन्द्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE