BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 6:51 pm
KHABAR : श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधी सागर का ग्रुप 1 शैक्षणिक भ्रमण संपन्न, वरिष्ठों ने विद्यार्थियों को महत्व बताते हुए दी जानकारियां, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

गांधीसागर। बच्चों के लिए यह शैक्षणिक यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि उनके सपनों को उड़ान देने वाला अनुभव था। आर्मी फैन्स शिक्षण एवं सोशल फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गांधीसागर विद्यार्थियों के शिक्षा के साथ सर्वागिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में शैक्षणिक भ्रमण का महत्वपूर्ण स्थान हैं। धर्म राजेश्वर के ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थलों ने उनके ज्ञान को समृद्ध किया और उनकी आँखों में उम्मीदों की नई चमक भर दी।
ग्रुप 1 में विद्यालय के कक्षा 4 से 8 तक के 42 विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थान धर्म राजेश्वर का भ्रमण किया भ्रमण सम्बंधित ऐतिहासिक जानकारी संस्था के डायरेक्टर दुर्गेश मीणा द्वारा दी गई। भ्रमण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और रोड एक्सीडेंट नाटक आकर्षण का केन्द्र रहे। इस यात्रा में बच्चों की मुस्कुराहट, उनका उत्साह और उनकी जिज्ञासा हर कदम पर हमें प्रेरित करती रही।
यह एक ऐसी यादगार यात्रा थी, जो उनके भविष्य को दिशा देने का माध्यम बनेगी। अंत में सहभोज के साथ भ्रमण के दौरान बताई हुई जानकारी कि प्रश्न मंच प्रतियोगिता हुई। शैक्षणिक भ्रमण में स्कूल डायरेक्टर दुर्गेश मीणा, ग्रुप हेड गीता वधवा, सिमरन सुमन,  कनिका मंडल, शिवानी बीसेन, सहर कुरेशी, विश्वभारती टैलर, शिवानी मंडल कृष्णा भाट, व मुकेश मीणा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE