BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 7:59 pm
KHABAR : 16 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, विधायक जैन बोले- निराशा का वक्त खत्म करें, अब जुट जाए संगठन को मजबूत करने में, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कांग्रेस 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा का घेराव करेगी। अधिक से अधिक कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे, इसे लेकर शनिवार को जिला स्तरीय नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक कर रणनीति बनाई। वे सरकार की वादाखिलाफी, किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिलने, दलित, आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार, प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर प्रदर्शन करेगी।

बैठक में विधायक विपिन जैन ने कहा कि समर्पण भाव के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। निराशा का वक्त खत्म करें, कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। वर्तमान प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ हम सब कार्यकर्ताओं को एक लक्ष्य के साथ भोपाल में अधिक से अधिक संख्या में विधानसभा घेराव व प्रदर्शन में शामिल होना है।

मध्यप्रदेश सह प्रभारी आनंद चौधरी ने बैठक में कहा कि कांग्रेस पार्टी में काम करने वाले को हम आगे बढ़ाएंगे। हमें पद मिले या ना मिले हमें जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा, किसी भी कार्यकर्ता के साथ अन्याय हुआ तो कांग्रेस पार्टी उसके साथ सदैव खड़ी है।

डॉ. विक्रांत विक्रांत भूरिया ने कहा- आज देश के साथ-साथ संविधान को बचाने की आवश्यकता है और यह लड़ाई पूरे देश में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ लड़ रही है। पुराने, सच्चे कार्यकर्ता व नेता हमारी पूंजी हैं। राजनीति में वही टिकेगा जो संघर्ष करेगा।

महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस ने कहा कि मुझे जीवन में काफी असफलता मिली, पर मैं कांग्रेस के साथ जुड़ रहा, संघर्ष करता रहा और आज विधायक बना। कार्यकर्ता हमेशा अपने जीवन में पार्टी के प्रति समर्पण भाव से कार्य करें, वह संघर्ष करें, पद प्रतिष्ठा उसके पास खुद चली आएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE