BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 14, 2024, 8:02 pm
KHABAR : नीमच जिले के जमुनिया कलां में मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के तहत आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, सैंकड़ों मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला आयुष अधिकारी आशीष बोरना के नेतृत्व में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमुनिया कला में शनिवार को महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी आयुष सेवाएं थीम पर निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में संधि बात ,वात रोग, अरुचि ,अग्नि मान , विबंध, उदर रोग ,श्वास, कास,हृदय रोग, उच्च रक्तचाप ,मधुमेह, रक्ताल्पता एवं अन्य बीमारियों का निशुल्क परामर्श देकर आवश्यक ओषधियां वितरित की गई। साथ ही शिविर में आई हुई महिलाओं को महिलाओं में होने वाले रोगों जैसे एनीमिया, स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर से संबंधित जानकारी भी दी गई। शिविर में आए हुए रोगियों का बी पी,शुगर,हीमोग्लोबिन आदि की नैदानिक जांच की गई। महिला स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श के साथ साथ योगाभ्यास कराकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यक सलाह भी दी गई। शिविर में डॉ. पंकज कुमार पाटीदार, डॉ विमला पाटीदार ,हरीश दास बैरागी, भावना बैरागी,यतेंद्र राजावत, हेमंत व्यास ,आनंद शर्मा ,श्वेता जोशी आदि आयुष स्टाफ द्वारा सेवाएं दी गई। आयोजित शिविर में कुल 107 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE