मंदसौर। आरसी जैन अधीक्षण अभियन्ता मंदसौर ने बताया कि विद्युत के नये कनेक्शन लिये जाने, फैल वितरण ट्रांसफार्मर बदलने इत्यादि कार्याे की शिकायतें प्राप्त हुई है। जिनमें पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के कतिपय कर्मचारियों/ बाहरी व्यक्तियों द्वारा उपभोक्ताओं के कार्य करने के एवज में अवैधानिक रूप से राशि की अपेक्षा की जाती है। विद्युत उपभोक्ताओं/आवेदकों से अपील है कि विद्युत प्रदाय से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य के लिये किसी बाहरी व्यक्ति से सम्पर्क न करते हुवे निकटस्थ विद्युत वितरण कम्पनी कार्यालय के अधिकारी / कर्मचारी से सम्पर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए नियमानुसार आवेदन किया जावे। साथ ही वांछित कार्य हेतु कम्पनी द्वारा जारी मॉग पत्र को कम्पनी के केश काउण्टर / ऑन लाईन जमा करवाते हुवे विधिवत रसीद भी प्राप्त की जावे। यदि कोई बाहरी व्यक्ति / कम्पनी कर्मचारी नियम के विरूद्ध किसी भी प्रकार की राशि की मॉग करता है तो कृपया कम्पनी के स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी को दूरभाष पर अथवा व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर संज्ञान में आवश्यक रूप से इस तथ्य को लाया जावें ताकि संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकें। विभाग के दूरभाष नम्बर 07422 298001 पर एवं कार्यालयीन समय में सूचित कर सकते है।