रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम मार्गदर्शन में एवं जिला आयुष अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 14 दिसंबर को सभी 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिर द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संबधी आयुष सेवाएं स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया गया। इन शिविरो मे महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन आदि की जांच की गई एवं उपचार किया गया। महिलाओं को शीतकालीन उचित आहार विहार की जानकारी दी गई एवं महिला स्वास्थ्य संबंधी आईसीई सामग्री उन्हें वितरित की गई। शिविरो में लगभग 1100 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।