BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 10:22 am
BIG NEWS : एमपी आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, ग्वालियरवासियों को देंगे सौगात, सीएम डॉ मोहन तानसेन समारोह का करेंगे शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। वे महाराजबाड़ा में जियो साइंस म्यूजियम का लोकार्पण और जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा
वृहद शास्त्रीय बैंड की समवेत प्रस्तुति होगी। इसमें नादब्रम्ह के लगभग 350 साधक एक साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों का वादन करेंगे। इस प्रस्तुति को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास भी होंगे। इस प्रस्तुति में बांसुरी, सितार, सरोद, संतूर, शहनाई, बायलिन, सारंगी व हार्माेनियम आदि वाद्य यंत्रों से मधुर धुनों की बारिश होगी। तबला व पखावज की थाप के साम्य में सुर संगीत के नए रंग बिखरेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन शाम 6 बजे सुर सम्राट तानसेन की स्मृति में आयोजित तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ करेंगे। पांच दिनों तक सुर, ताल और राग की बारिश होगी। यह समारोह 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा। तानसेन समारोह का यह शताब्दी आयोजन है।


सीएम के आज के कार्यक्रम
सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10ः15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर आएंगे। सुबह 10ः55 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति का आगमन करेंगे। सुबह 11 बजे महाराजबाड़ा में जियो साइंस म्यूजियम कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11ः35 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर 02ः30 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद एवं विकास कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण के बाद दोपहर 03ः55 बजे ग्वालियर से भोपाल आएंगे। शाम 06 बजे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से तानसेन समारोह का उद्घाटन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE