BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 10:44 am
NEWS : पुलिस लाईन में बनेगी लाइब्रेरी, पुलिस कर्मियों के बच्चे करेंगे निःशुल्क तैयारी, पुलिस अधीक्षक ने किया भूमिपूजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिसकर्मियों की डिमांड पर उनके बच्चों को निःशुल्क पढ़ने के लिए पुलिस लाइन में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सौजन्य से लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इसका भूमिपूजन शनिवार को पुलिस अधीक्षक के हाथों किया गया। इसमें एक साथ 30 स्टूडेंट्स पढ़ सकेंगे। इसमें जल्द ही आधुनिक उपकरण भी लगाए जाएंगे, ताकि बच्चे पढ़ाई को पूरा कर सकें। यह लाइब्रेरी आमजन के लिए भी उपलब्ध रहेगी।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस लाइन में करीब 250 पुलिसकर्मियों का परिवार रहता है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी शहर में किराए के मकानों में रहते हैं। इनकी मांग थी कि उनके बच्चों के लिए भी निशुल्क पढ़ने के लिए पुलिस लाईन में पुस्तकालय होना चाहिए। लाइब्रेरी भवन निर्माण अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के सौजन्य से किया जा रहा हैं। इस लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य जानकारी के अलावा बच्चों के पाठ्यक्रम की किताबें भी उपलब्ध रहेंगी। लाइब्रेरी में 25-30 बच्चों के बैठने की व्यवस्था होगी। बच्चे यहां बैठकर बिना अवरोध के पढ़ सकेंगे व परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। पुलिस लाइन के छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को सुधारने के लिए पढ़ सकेंगे। जिससे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मदद मिलेगी। यह लाइब्रेरी पुलिस कर्मियों के बच्चों के अलावा आमजन के लिए भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश अधीनस्थ को दिए।

भूमिपूजन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी सहित डीएसपी शहर विनय चौधरी, ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिवप्रकाश टेलर, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, सदर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, लाईन आरआई अनिल पांडे, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, निजी सचिव नरेश सोनी, अल्ट्राटेक के जनसंपर्क प्रबंधक दीपक भट्ट, लाईन ऑफिसर धर्मीचंद, हवलदार मेजर देवेन्द्र सिंह सहित कई पुलिसकर्मी व उनके परिवार के लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE