BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 11:22 am
KHABAR : नीमच के श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय में ऊर्जा बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं विषय पर मनाया राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस, छात्राओं ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय नीमच में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 2024 के अवसर पर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं को न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिला, बल्कि ऊर्जा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जागरूकता भी बढ़ी। निबंध प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण के महत्व, इसके तरीकों और भविष्य में ऊर्जा संकट से निपटने के उपायों पर विचार साझा किए, पोस्टर के माध्यम से चित्रात्मक अभिव्यक्ति का प्रयोग कर ऊर्जा संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। संक्षिप्त, लेकिन प्रेरणादायक स्लोगन के माध्यम से ऊर्जा बचाने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. डबकरा द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ाना आवश्यक है ताकि समाज में ऊर्जा संरक्षण के संदेश को फैलाने में अहम भूमिका निभा सकें।
उक्त कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी डॉ. हिना हरित, प्रो. हीरसिंह राजपूत, महाविद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE