खरगोन। भगवान दत्तात्रय का जन्मोत्सव याने दत्त जयंती शहर में उत्सवी माहौल में मनाई गई। मंदिरों में जहां धार्मिक अनुष्ठान हुए, वहीं कुंदा तट स्थित श्रीसांई में भी प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर पुजारी ललित अत्रे ने बताया यहां विराजित प्रतिमा का पुजन- अर्चन अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। शाम को मंदिर में एकत्रित हुए भक्तों के बीच निमाड़ की आन- बान- शान संत सियाराम बाबा को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शाम 5 बजे छोटा शिर्डी धाम से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। श्री सांईनाथ के जयघोष के साथ शुरु हुई यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालूओं ने श्री सांई के दर्शन- पूजन कर स्वागत- सत्कार भी किया। मंदिर समिति द्वारा पालकी यात्रा को लेकर इस वर्ष व्यापक तैयारियां की गई थी। सुसज्जित पालकी में श्री सांई की प्रतिमा विराजित की गई, ढोल.तांशों और बैंडबाजों की धून पर बज रहे धार्मिक गीतों पर युवा जमकर थिरके, पालकी यात्रा के दौरान धर्ममय वातावरण बना रहा। यात्रा बावड़ी बस स्टेंड से पुनरू मंदिर लौटी, जहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर में धर्म की बयार बहती रही।