BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 12:15 pm
KHABAR : पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधा, जबलपुर में बोले- भाजपा के किसानों और आम जनता से किए वादे कागजी साबित हुए, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। नरसिंहपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा की 16 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा का घेराव वृहद स्तर पर किया जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल में एकत्रित होंगे।


चुनाव के पहले किए गए वादे नहीं हुए पूरे
जबलपुर पहुंचे नरसिंहपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने किसानों और आम जनता से जो भी वादे किए थे वह कागजी साबित हुए हैं।


इनमें से कई वायदे महज कोरी घोषणाएं बन कर रह गए हैं। किसानों को धान का 3100 और गेहूं का 2700 रुपए समर्थन मूल्य देने का जो वादा किया था आज तक पूरा नहीं हुआ। वहीं लाडली बहना योजना में महिलाओं को 3000 रुपए देने की भी घोषणा की गई थी वह भी अभी तक पूरी नहीं हुई।


इसके अलावा आम जनता से जुड़ी अन्य घोषणाएं भी कागजों तक ही सिमट कर रह गई। लिहाजा सरकार की इसी वादा खिलाफी के विरोध में 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है और इसी सिलसिले में वह जबलपुर पहुंचे हैं।


सीहोर के कारोबारी की मौत पर अफसोस जताया
सीहोर जिले के कारोबारी मनोज परमार और उनकी पत्नी के द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना पर कांग्रेस विधायक ने अफसोस जताते हुए कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है और इसकी जानकारी लगने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचे हैं और उनकी हर संभव मदद करने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE