नीमच। शहर के वार्ड क्रमांक 35 स्थित पंचवटी कालोनी में चेतन्य बालाजी मंदिर से रेलवे अण्डरब्रिज तक 20.13 लाख की लागत वाले सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में संतोष चौपड़ा, वंदना खण्डेलवाल, नीरज अहीर, वार्ड पार्षद आलोक सोनी कृष्णा मेहरा, रामगोपाल पाराशर मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार व नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने नीमच शहर में हो रहे करोड़ों के विकास कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि विकास का जो सिलसिला चल रहा है वह रूकने वाला नहीं है। शहर के सभी वार्डाे का चहुमुखी विकास कर शहर को सुन्दर व विकसित बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान विधायक व नपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग कर अपने घर व संस्थान का कचरा, सड़क पर न डालते हुए कचरा गाड़ी में ही डालने का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा सुनिल कटारिया, विनित सेठिया, अरूण प्रजापति, रूपेन्द्र लोक्स, योगेश कविश्वर, रामचन्द्र धनगर, विष्णु राठौर, विनित पाटनी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विजय बाफना ने किया। आभार रामगोपाल पाराशर ने व्यक्त किया।