नीमच। शहर के नूतन स्कूल रोड स्थित सैफी क्लिनिक पर आज पेट संबंधित बीमारियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह चिकित्सा शिविर सैफी क्लिनिक और ज्ञानोदय मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। शिविर में ज्ञानोदय हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर कौशलेंद्र वेगड़ ने अपनी सेवाएं दी। करीब 100 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच के लिए रजिस्ट्रेशन कराए। शिविर में पेट दर्द, गैस, अपच, कब्ज, एसिडिटी और पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया।
डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि पेट संबंधित बीमारियों से बचने के लिए शुद्ध पानी पीना और ताजा पौष्टिक आहार विशेष आवश्यक है। व्यक्ति को पेट की बीमारियों के प्रति जागरूकता के लिए स्वस्थ पाचन तंत्र की ओर ध्यान देना चाहिए। जीवन शैली नियमानुसार रखना चाहिए। शिविर में हातिम इज्ज़ी और अली असगर गौहर द्वारा डॉक्टर कौशलेंद्र वेगड़ का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।