शाजापुर। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जन साहस संस्था व शाजापुर पुलिस के समन्वय से, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाली योन हिंसा की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व को समझाना रहा है।
कार्यशाला में जिला अभियोजन अधिकारी प्रतिक श्रीवास्तव द्वारा पोस्को एक्ट 2012 पर विस्तृत जानकारी दी गई और देवास से एडवोकेट विकास सुर्यवंसी द्वारा BNS के नए कानूनो की जानकारी दी और प्रोफेशन काउंसलर उर्मिला जी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सेशन किया जिसमे हम स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार से स्वस्थ्य रख सकते है। और सर्वाइवर की स्थिति को केसे समझे और किस प्रकार मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग सर्वाइवर को दिलवाई जाए। साथ ही राजेन्द्र पिपलोदिया जी द्वारा जन साहस के बारे में बाताया गया कि किस प्रकार से जन साहस लेँगिक हिंसा की रोकथाम के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में ADPO प्रतिक श्रीवास्तव, SDOP गोपाल चोहान, DSP AJK शेलेन्द्र शर्मा, RI वंदन सिह एवं जन साहस संस्था से जिला समन्वयक संदीप अस्ताया , राजेन्द्र पिपलोदिया, आरती सोलंकी, राहुल अर्सल, शिवानी आठ्या, ज्योति सिंथिया, एडवोकेट रामप्रसाद फुलेरिया एवं अन्य प्रतिभागीयो द्वारा भागीदारी की गई।