शाजापुर। थाना कोतवाली जिला शाजापुर में दिनांक 09.12.2024 को फरियादी अब्दुल ने रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिक बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया है, रिपोर्ट की गंभीरता से थाना कोतवाली शाजापुर में अप.क्रं. 560/2024 धारा 137 (2) बी.एन. एस के अन्तर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग शाजापुर के मार्गदर्शन में तत्काल प्रकरण की नाबालिक अपर्हता एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु निरीक्षक संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली शाजापुर द्वारा एक टीम गठित कर पतारसी हेतु रवाना किया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उनि जया सुनेरी, प्र.आर. 213 हेमेन्द्र सोलंकी, आर. 411 मनीष धौलपुरिया द्वारा दिनांक 13.12.2024 को डबरा रेल्वे स्टेशन से नाबालिक अपर्हता दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में नाबालिक अपर्हता के माननीय न्यायालय शाजापुर में धारा 183 बी.एन.एस. एस के अन्तर्गत कथन उपरान्त प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
थाना कोतवाली के अप.क्र. 560/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस में नाबालिक अपर्हता एवं अज्ञात आरोपी को दस्तयाब करने में थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. जया सुनेरी. प्र.आर. 213 हेमेन्द्र सोलंकी. आर. 411 मनीष धौलपुरिया एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।