नीमच। जिले में इस बार कई दिनों से लगातार कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। वहीं स्कूलों में भी अब नोनीहाल बच्चे इस ठंड का सामना कर रहे हैं। इसी कड़ाके की ठंड को देखते हुए अडमलिया गांव की शासकीय स्कूल के शिक्षक एवं समाज सेवा में हमेशा ही आगे रहने वाले दशरथ नागदा ने 25 बच्चों के लिए अपनी ओर से स्वेटर एवं ऊनी टोपी अपनी ओर से जिला शिक्षा केंद्र नीमच के डीपीसी व्यास की उपस्थिति में वितरित किए। निश्चित ही यह एक सराहनीय कार्य है तथा और भी इस कार्य को देखते हुए अपनी ओर से अन्य स्कूलों के बच्चों को भी इस कड़ाके की ठंड में मदद का हाथ आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक गोपाल नागदा के 1 वर्ष 6 माह के स्कूल में बेहतरीन कार्य करने के लिए भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीमच डाइट से इंदिरा लोहार एफएलएन जिला प्रभारी अर्पित शर्मा, डॉ ईश्वर लाल प्रजापति, जन शिक्षक अर्जुन व्यास, दिनेश मालवीय, शिक्षक बारीवाल, नागदा मेनारिया समाज के समाजसेवी जगदीश लाला नागदा रेवली देवली तथा कई शिक्षक एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। दशरथ नागदा द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना सभी और की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ईश्वर लाल प्रजापति द्वारा किया गया।