नीमच। जन शिक्षा केंद्र स्तरीय FLN उन्मुखीकरण कक्षा 1 व 2 का शासकीय प्राथमिक विद्यालय अड़मालिया लिया ।18 विद्यालय के शिक्षकों का शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु जन शिक्षक अर्जुन व्यास द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से कक्षा एक और दो में पढ़ने वाले बच्चों की मूलभूत दक्षताओं को पूरा करने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार पूरी जानकारीबताई गई । इसी के तहत जिला शिक्षा केंद्र से डीपीसी व्यास व FLN जिला प्रभारी अर्पित शर्मा मैडम व बी आर सी डा.ईश्वलाल प्रजापति भी उपस्थित हुए। उन्होंने प्रशिक्षण में बताया कि हमारा नीमच जिला शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा प्रथम रहता है यह उपलब्धि सभी शिक्षक साथियों की मेहनत है और गुणात्मक शिक्षा सभी विद्यालयों में दी जा रही है सभी बच्चे मूलभूत दक्षताओं को पूरा करें । जन शिक्षक दिनेश मालवीय द्वारा व सहकर्ता बारीवाल द्वारा प्रशिक्षण में सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। अंत में आभार संस्था प्रभारी दशरथ नागदा द्वारा किया गया ।