BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 1:56 pm
KHABAR : जिले में 26 जनवरी तक चलेगा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान, विधायक सखलेचा ने ग्राम दड़ौली में किया शुभारंभ, 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए बनाएंगे ये कार्ड, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान आगामी 26 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। यह सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को दड़ौली में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए कृत संकल्पित हैं। अब 70 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है और आयुष्‍मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक सखलेचा ने कहा कि पशुधन के लिए क्रेडिट कार्ड पर भैंस के लिए 18000 रूपये और गाय के लिए 15000 रूपये का ऋण 0 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जा रहा है। उन्होंने दड़ौली ग्राम के शमशान में श्रद्धांजलि शेड के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत करने की बात भी कही। विधायक ने दड़ौली ग्राम पंचायत द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में 80 प्रतिशत अंक की ग्रेडिंग प्राप्त करने पर सरपंच, पंच सहित सभी पंचायत वासियों की जागरूकता की सराहना की। 

विधायक ने क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाता मंदिर तक सड़क मार्ग के निर्माण में आ रही समस्याओं को तत्काल दूर कर कार्य शुरू करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिविर में दड़ौली के सरपंच प्रवीण नागौरी, जनकपुर सरपंच किशोर पाटीदार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन, अनुविभागीय अधिकारी राजेश शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश धार्वे, जावद तहसीलदार मयूरी जॉक सहित विभिन्‍न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE