शाजापुर। जिले के वार्ड क्रमांक 7 के नाले की नहीं हो रही साफ सफाई क्षेत्र वासियों ने जताया विरोध। रविवार को वार्ड 7 के क्षेत्र वासियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि विगत कई महीनो से हमारे वार्ड कसाईवाड़ा क्षेत्र से निकलने वाले नाले की सफाई नहीं की जा रही है जिसके कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है जिससे क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं। वहीं गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जो क्षेत्र वासियों का बीमार कर रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने जल्द ही नाले की सफाई करवाई जाने की मांग की नपा के अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्वच्छता मिशन को खुलेआम चुनौती दे रहे है।