BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2024, 3:36 pm
BIG NEWS : शिप्रा घाट पर श्रद्धालुओं को मिल रहा गर्म पानी, ठंड में बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले भक्तों को मिल रही सुविधा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। तेज ठंड का दौर शुरू होने के बाद भगवान महाकाल के दर्शन के बाद शिप्रा नदी पर स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाट पर गर्म पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 25 सालों से घाट पर पूजन कराने वाले पंडे-पुरोहितों के माध्यम से यह निशुल्क गर्म जल उपलब्ध कराने सेवा की जा रही है।


श्री महाकाल महालोक बनने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु देश भर से पहुंच रहे हैं। उज्जैन आने के बाद श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद सीधे मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में स्नान के लिए पहुंचते हैं। एक सप्ताह से ठंड बढ़ने के कारण घाट पर पहुंचने के बाद नदी के ठंडे पानी से स्नान करने में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। ऐसे में घाट पर बैठने वाले पंडे-पुरोहितों के माध्यम से घाट पर ही पानी गर्म कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे श्रद्धालु गर्म पानी लेकर नदी के घाट पर शिप्रा का ठंड पानी मिलाकर स्नान कर रहे हैं।


पं. लोटा गुरु ने बताया कि 25 सालों से पं. सूर्यनारायण जोशी की स्मृति में निशुल्क गर्म पानी की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालु जब भगवान महाकाल की भस्म आरती से यहां आकर शिप्रा में स्नान करते हैं। अधिक ठंड होने के कारण पानी ठंडा रहता है। जिसके वृद्धजन, बच्चे व सभी श्रद्धालु को असुविधा होती है। इस लिए यहां पर निशुल्क गर्मपानी की व्यवस्था की जाती है।


ग्वालियर से आए श्रद्धालु शिवम देशमुख ने बताया कि, वे परिवार के साथ सुबह 7 बजे शिप्रा तट पहुंचे थे, ठंड ज्यादा होने के साथ ही नदी का ठंडा पानी देखकर चिंता हो रही थी, लेकिन यहां पर गर्म पानी की निशुल्क सेवा का लाभ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE