शाजापुर। थाना कालापीपल पर दिनांक 12.12.24 को फरियादिया शांति बाई पति राजाराम अहिरवार उम्र 55 साल निवासी ग्राम घट्टी मुख्त्यारपुर ने थाना आकर रिपोर्ट किया की अपने पोते अरूण पिता पीरूलाल अहिरवार उम्र 13 साल निवासी घट्टी मुख्त्यारपुर को घर से कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 600/2024 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में अपहृत नाबालिक की तलाश के लिये टीम गठित की गई। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पिंटू कुमार बघेल शुजालपुर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कालापीपल मनोहर सिंह जगेत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये 24 घण्टे के अन्दर ही अपहृत बालक अरूण पिता पीरूलाल अहिरवार उम्र 13 साल निवासी घट्टी मुख्त्यारपुर को दस्तयाब कर सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द किया गया है। बालक द्वारा पारिवारिक कारणो से घर से जाना बताया गया।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भण्डारी, सउनि भेरू सिंह वास्केल, प्रआर राहुल, प्रआर गंगा सिंह आर संजय आर राकेश की मुख्य भूमिका रही।