भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। पांच दिन तक चलने वाले इस सत्र की शुरुआत वंदेमातरम गायन के साथ हुई। शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई, इसमें बुधनी सीट से रमाकांत भार्गव, अमरवाड़ा सीट से कमलेश शाह ने विधानसभा की सदस्यता ली। हालांकि विजयपुर से विधायक बने मुकेश मल्होत्रा शपथ लेने नहीं पहुंचे। आसंदी से सभापति ने शपथ के लिए नाम का उच्चारण किया, लेकिन मल्होत्रा सदन में मौजूद नहीं थे।