जबलपुर। रविवार रात होटल शॉन एलिजे में एक शादी समारोह के दौरान स्टेज में आग लग गई। आग लगते ही स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती गई।
जानकारी के मुताबिक होटल शॉन एलिजे में एक बड़े परिवार का शादी समारोह चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। वरमाला के समय कोल्ड फायर किया गया। लोगों का कहना हे कि इसी कोल्ड फायर से स्टेज में आग लगी।इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस
होटल संचालक से बात करनी चाही तो उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। वहीं, शादी समारोह के दौरान मौजूद रहे लोगों का कहना है कि वरमाला के दौरान यह हादसा हुआ है। थोड़ी ही देर में आग को बुझा लिया गया था। घटना पर एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहना कि आग लगने की जांच की जा रही है। परिवार और होटल स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। हादसे में कोई भी हताहत नहीं है।
बता दें, जबलपुर में इससे पहले भी शहर की कई आलीशान होटल में आग लग चुकी है। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची पर उससे पहले ही आग बुझा ली गई।