मंदसौर। शिवना बैराज दाबयुक्त सूक्ष्म वृहद सिंचाई परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के 115 गांव लाभान्वित होंगे और इससे 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी उक्त परियोजना को शिवाना बैराज से पानी मिलेगा।
इस संबंध में पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव, जल संसाधन मंत्री माननीय तुलसी सिलावट को पत्र प्रेषित कर इस और ध्यान आकर्षित करवाया था विधानसभा क्षेत्र को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,जल संसाधन मंत्री माननीय तुलसी सिलावट का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार।