नीमच। मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों का 2 लाख तक का ब्याज माफ किया है लेकिन जिन किसानों का ब्याज 2 लाख से कुछ ज्यादा था उनका ब्याज आज दिन तक सरकार द्वारा माफ नहीं किया जिस कारण से किसानों को प्राथमिक कृषि साख सरकारी संस्था से खाद वितरण नहीं होता है और ना ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलता है। जिससे किसान बहुत परेशान हैं, और वर्तमान में शासन द्वारा किसानो को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। और कहां जा रहा है अगर राशि जमा नहीं करने पर आपकी चल अचल संपत्ति कुर्क की जावेगी जिससे किसान डरा हुआ हैँ। किसानों का कहना है कि कमलनाथ सरकार में हम कर्ज माफी के चक्कर में डिफॉल्ट हो गए हैं हमारा कोई दोष नहीं है, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने भी वादा किया था डिफॉल्ट हुए किसानों का ब्याज सरकार माफ करेगी लेकिन कुछ किसानों का ब्याज मात्र 2 लाख से दो-तीन हजार ऊपर था जिस कारण से वह मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना से वंचित रह गए हैं। अब किसानों का कहना है कि हमारा भी ब्याज माफ किया जाए जिससे हमको सरकार की योजना का लाभ मिल सके। किसानो की परेशानी को देखते हुए जनपद पंचायत सदस्य टीना सुनील धाकड़ ने किसान हितेषी संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर 2 लाख से ज्यादा डिफॉल्ट हुए किसानों का ब्याज माफ करने का निवेदन किया हैँ।