BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 1:47 pm
BIG NEWS : मप्र - राजस्थान करेंगे केंद्र के साथ त्रिपक्षीय अनुबंध‎, मोदी की मौजूदगी में पार्वती, कालीसिंध चंबल नदी योजना पर समझौता होगा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। परियोजना से मालवा-चंबल के बड़े हिस्से को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक नदी जोड़ो परियोजना के लिए 17 दिसम्बर को जयपुर में मप्र और राजस्थान केंद्र के साथ ऐतिहासिक त्रि-स्तरीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अवसर पर मौजूद होंगे। योजना से मालवा और चंबल क्षेत्र के 11 जिलों के 2012 गावों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।


इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों को पेयजल भी मिलेगा। योजना से मप्र के गुना, शिवपुरी, सीहोर, देवास, राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर एवं मुरैना के किसानों को सिंचाई के लिए पानी और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश का मालवा अंचल औषधीय फसलों के साथ अन्य फसलों के उत्पादन में अग्रणी रहा है। परियोजना से मिलने वाले जल से किसान अपनी उपज को दोगुना कर सकेंगे, जिससे उनके परिवार के साथ प्रदेश भी समृद्ध होगा। इस परियोजना से दोनों राज्यों में समृद्धि आयेगी।


कुल 6.13 लाख हेक्टेयर में हो सकेगी सिंचाई
इस परियोजना से मप्र में लगभग 6 लाख 13 हजार हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। इससे 40 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। परियोजना की कुल जल भराव क्षमता 1908.83 घन मीटर होगी। साथ ही 172 मिलियन घन मीटर जल, पेयजल और उद्योगों के लिए आरक्षित रहेगा। परियोजना अंतर्गत 21 बांध/बैराज निर्मित किए जाएंगे।


पार्वती-कालीसिंध-चंब ल लिंक परियोजना की अनुमानित लागत 72 हजार करोड़ है, जिसमें मध्यप्रदेश 35 हजार करोड़ और राजस्थान 37 हजार करोड़ रुपए व्यय करेगा। केंद्र की इस योजना में कुल लागत का 90 प्रतिशत केद्रांश और 10 प्रतिशत राज्यांश रहेगा। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट इस योजना से जुड़ेगा।


ग्वालियर अंचल को मिलेगा दो योजनाओं का लाभरू सीएम
मुख्यमंत्री ने रविवार को ग्वालियर के अटल बिहारी अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि ग्वालियर अंचल को दो नदी जोड़ी परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के साथ पावर्ती-काली-सिंध-चंबल लिंक परियोजना का भी क्रियान्वयन आरंभ हो रहा है। शिवपुरी एक मात्र ऐसा जिला होगा, जो इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से लाभान्वित होगा।


मप्र में सिंचाई सुविधा दोगुना करने का लक्ष्य
वर्तमान में मप्र में लगभग 51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। सरकार का संकल्प इसे बढ़ाकर 1 करोड़ हेक्टेयर करने का है। पार्वती-का लीसिंध-चंब ल लिंक परियोजना और केन-बेतवा लिंक परियोजना से इस लक्ष्य के करीब पहुँचने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश में अन्य बड़ी सिंचाई परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE