चित्तौड़गढ़। 16 दिसंबर से भोपाल व दिल्ली में शुरू हो रही राष्ट्रीय शूटिंग चौंपियनशिप में चित्तौड़गढ़ के 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। चौलेंजर शूटिंग रेंज संचालक व कोच चन्द्रगुप्त व जन्मजयपुरी गोस्वामी ने बताया कि पिछले दिनों गोवा, केरल, भोपाल व दिल्ली में हुई प्री नेशनल टूर्नामेंट में पिस्टल इवेंट में गोविंद सिंह भाटी, राइफल इवेंट में ध्रुविशा चौधरी, शैलजापुरी गोस्वामी, साक्षी चौहान, मिशिका चूंडावत, ओमीषा मोहनपुरिया, कर्तव्यराज सिंह राठौड़, विद्यांश गोस्वामी, रुद्रप्रताप चुंडावत, अधिराजसिंह राठौड़, रुद्रमन व्यास, सोमदेव चौधरी आदि रेंज के 12 खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। चित्तौड़गढ़ से पहली बार 12 खिलाड़ियों का एक साथ नेशनल के लिए चयन होने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।