छोटी सादड़ी। विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोविंद दीक्षित, के निर्देशानुसार तथा युवा संभाग अध्यक्ष पीनू मेंनारिया युवा जिला अध्यक्ष नरेश मेनारिया कि सहमति से मुकेश कुमार शर्मा खेरमालिया को विप्र सेना तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुकेश शर्मा समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार ही अग्रणी है तथा हमेशा ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं तथा युवाओं की एक बड़ी टीम भी मुकेश शर्मा के साथ है जिसे देखते हुए उन्हें यह नियुक्ति दी गई है। इस नियुक्ति पर मुकेश शर्मा के इष्ट मित्रों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से एवं घर पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा है कि संगठन ने मुझ पर जिस प्रकार भरोसा किया है मैं निश्चित उस पर खडा उतरने का प्रयास करूंगा तथा समाज के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। समाजसेवी श्यामसुंदर नागदा, लाला नागदा, मन्नालाल नागदा, अर्जुन नागदा, रामप्रसाद नागदा, पप्पू पंडित, शांतिलाल नागदा, सहित कई युवाओं ने इस नियुक्ति पर पटाखे जलाकर ,मिठाई खिलाकर रेवली देवली में एक दूसरों को बधाई दी।