BREAKING NEWS
KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<     KHABAR : पंडित हूं लाख गैर हूं, हूं पर हुसैन का..., शेर.. <<     खरगोन में रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह, नए.. <<     BIG REPORT : पूछताछ काउंटरों के संचालन को आउटसोर्स.. <<     खरगोन में निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, श्रावण.. <<     REPORT : कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आरोपी दुर्गेश.. <<     NEWS : आरपीएससी ग्रेड सेकेंड एग्जाम शांतिपूर्ण.. <<     VIDEO NEWS: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी.. <<     VIDEO NEWS: पार्टी पहले, मतभेद बाद में... दतिया पर बोले.. <<     VIDEO NEWS: बोवनी पूरी... अब बारिश नहीं तो बढ़ेगी.. <<     REPORT : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 प्रकरण.. <<     KHABAR : देवास में तीन दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता अभियान.. <<     REPORT : जरूरत पड़ने पर अभिभावकों को दें 3 दिन का समय,.. <<     KHABAR : मंदसौर में तीन दिन से बारिश का इंतजार, उमस.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में शिशु मृत्यु समीक्षा.. <<     मुरैना में बंदूक की नोक पर डकैती, महिला से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 4:31 pm
BIG REPORT : इंदौर से प्रयागराज कुंभ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जनवरी-फरवरी में चलेगी 2-2 ट्रेन, 22 जनवरी से चलने की संभावना, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ के लिए इंदौर से भी दो ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। दो-दो कुंभ स्पेशल ट्रेन इंदौर के महू स्टेशन से जनवरी और फरवरी में चलेगी। पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह ट्रेनें महू से इंदौर और प्रयागराज होते हुए बलिया तक चलाने की तैयारी की जा रही है। ट्रेन फतेहाबाद, उज्जैन, विदिशा, बीना के रास्ते प्रयागराज और बलिया तक का सफर तय करेगी।


जानकारी के मुताबिक, महू से यह ट्रेन 22 और 25 जनवरी वहीं फरवरी में 8 और 22 फरवरी को दोपहर 1.45 बजे चलेगी जो की दोपहर 2.30 बजे इंदौर स्टेशन आएगी। यह ट्रेनें इंदौर स्टेशन पर 10 मिनट रुककर फतेहाबाद, उज्जैन होते हुए अगले दिन सुबह 10.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और फिर इसी दिन शाम 7.15 बजे बलिया पहुंचेगी। वहीं वापसी में बलिया से यह ट्रेन रात 11.45 बजे चलकर सुबह 10.20 बजे प्रयागराज होते हुए अगले दिन (तीसरे दिन) सुबह 4.50 बजे इंदौर और 5.30 बजे महू पहुंचेगी।


दो जनरल और 12 स्लीपर कोच रहेंगे
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के की पश्चिम रेलवे इन ट्रेनों के संचालन को लेकर जल्द ही नोटीफीकेशन जारी कर देगा। बताया जा रहा है कि यह कुंभ स्पेशल ट्रेनों में 2 जनरल, 12 स्लीपर, 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी और 2 एसएलआर समेत 20 कोच होंगे।


यह ट्रेन पुराने आईसीएफ रैक से चलाई जाएगी। कुंभ स्पेशल ट्रेन के रिजर्वेशन अभी शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि दिसंबर अंत तक रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगे।


इधर, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन में बनेगा वाटर फिलिंग स्टेशन
रतलाम रेल मंडल ने इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के कोचों में वाटर फिलिंग का काम शुरू करने की तैयारी है। सात-आठ महीने पहले इस महत्वपूर्ण काम के टेंडर बुलाए गए थे, लेकिन काम शुरू हो नहीं पाया, क्योंकि लक्ष्मीबाई नगर में स्टेशन रीडेवलपमेंट और नए प्लेटफॉर्म बनाने का काम हो रहा है।


अभी यह सुविधा यहां नहीं है, इसलिए लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के रैक को पानी भरने के लिए इंदौर स्टेशन तक लाना पड़ता है। लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर वाटर फिलिंग की सुविधा मिलने से ट्रेनों को इंदौर स्टेशन तक लाने-ले जाने की झंझट नहीं करना होगी। इससे मेन लाइन पर दबाव नहीं बढ़ेगा। माना जा रहा है कि सबसे पहले प्लेटफॉर्म-दो और तीन पर काम होगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE