मंदसौर। आज दिनांक 16.12.24 को विजय दिवस के उपलक्ष्य पर मंदसौर पुलिस के पुलिस बैंड द्वारा गांधी चौराहा पर संगीतमई धुनों पर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर, कलेक्टर मंदसौर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, जिला जेल अधीक्षक प्रेम कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, सीएसपी सतनाम सिंह, होमगार्ड कमांडेंट डी आर वर्मा, रक्षित निरीक्षक केपी तोमर,थाना प्रभारी कोतवाली सूबेदार शमीम राणा एवं पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनंद के द्वारा किया गया एवं आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी के द्वारा व्यक्त किया गया।