नीमच। वृक्ष बुलाते मेघ को,मेघ लाते हैं पानी द्य प्रकृति ने प्राणी जगत को जीवन जीने के लिए इस धरा पर सब कुछ दिया है किन्तु स्वार्थ एवं विकास के नाम पर जिले भर में वर्षों पुराने हरे भरे लहलहाते पेड़ों को निर्दयतापूर्वक काटा जाना प्रकृति के साथ खिलवाड़ है, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि पेड़ पौधे धरती मां के पुत्र हैं जो इस धरा को संवारते ही नहीं बल्कि प्राणी जगत को जीवन जीने के लिए स्वयं जहर पीकर अमृतमय शुद्ध वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं, ये राह चलते पथिक को ठंडी छांव ही नहीं बल्कि प्राणी जगत को फल फूल ओषधि भी प्रदान करते हैं, जीवन भर हम इन हरे भरे लहलहाते पेड़ों से मुफ्त की वायु आक्सीजन प्राप्त कर बदलें में इनके साथ कुठोरघात करते हैं ये मानवता के खिलाफ है, हम सभी का दायित्व बनता है कि प्रकृति ने जो हमें जीवन जीने के लिए कुछ दिया है तो बदले में हमें भी कुछ पोंधे रोपित कर पेड़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए, विगत कुछ वर्षों में नीमच जिले में स्वार्थ और विकास के नाम पर जिले की नीमच,जावद, मनासा तहसील में हरे भरे लहलहाते पेड़ों की कटाई कर कई पेड़ों को निर्दयतापूर्वक काटा गया एवं वर्तमान में भी शासन प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, नीमच नगरपालिका क्षेत्र में शिक्षक कलोनी, हुडको कालोनी, नीमच सिटी कालेज मार्ग पर वर्तमान में बिना वजह बगीचे एवं सड़क मार्ग से दूर के पेड़ काटे गए आगे ऐसी पुनर्वित्ती न हो इस हेतु संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा वृक्षों की सुरक्षा हेतु सोमवार दिनांक 16 दिसंबर 2024 को संस्था सदस्यों एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा जिला कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर संजीव साहु को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन का वाचन किशोर जेवरिया ने किया इसके पश्चात संस्था ज्ञापन अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल, जगदीश शर्मा, किशोर जेवरिया ने कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर संजीव साहु को ज्ञापन सौंपा, इस अवसर पर संस्था के संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, जगदीश शर्मा, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, मनीष काठेंड, समाज सेवी पर्यावरण प्रेमी डॉ प्रथ्वी सिंह वर्मा, किशोर जेवरिया, भगत वर्मा, आदि पर्यावरण मित्र उपस्थित थे, उक्त जानकारी संस्था सचिव दुलीचंद कनेरिया ने दी है।